गर्भनिरोधक इंजेक्शन के नुकसान क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 10:20

गर्भनिरोधक इंजेक्‍शन के नुकसान-

हो सकता है कि आपको आंतरायिक स्‍पॉटिंग (Intermittent Spotting) का अनुभव हो.

इसे लेने के बाद आपको हैवी पीरियड्स भी हो सकते हैं और पीरियड्स के दौरान बहुत कम रक्‍त प्रवाह भी हो सकता है. ऐसा भी हो सकता है कि आप पीरियड्स मिस कर जाएं.

अगर आप साल भर में दोबारा मां बनना चाहती हैं तो गर्भनिरोधक इंजेक्‍शन आपके लिए सही नहीं हैं.

यह किसी भी तरह के यौन संचारित रोगों से सुरक्षा प्रदान नहीं करता है.

यदि आपको हृदय रोग, स्‍ट्रोक या फिर लीवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो आपको यह इंजेक्‍शन बिल्कुल नहीं लेना चाहिए.

अगर आपकी ब्रेस्‍ट कैंसर या प्रजनन अंगों में कैंसर की कोई हिस्‍ट्री रही हो तो आपको यह इंजेक्‍शन नहीं लेना चाहिए.

यह एक हॉर्मोनल इंजेक्‍शन है, इसलिए हो सकता है कि इससे आपके शरीर का वजन बढ़ जाए या फिर शरीर में फैट जमने लगे.

इसे लेने के बाद आपको मूड स्विंग्‍स, फूड क्रेविंग, चिंता या तनाव हो सकता है.

गर्भनिरोधक इंजेक्‍शन गर्भावस्‍था को रोकने में मददगार होती है लेकिन इसे केवल डॉक्‍टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info